बैतूल में घना कोहरा, तापमान में ढाई डिग्री की गिरावट:बादल छाए, कहीं कहीं बारिश के आसार, हवा की वजह से बढ़ी ठंडक

बैतूल में गुरुवार सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। सुबह होते ही पूरा शहर घने कोहरे की चादर में ढक गया। सुबह करीब आठ बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हो सके। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घटकर करीब 200 मीटर रह गई। हवा में नमी का स्तर लगभग 95 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे ठंडक और ज्यादा महसूस हुई। तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट
बीते दो दिनों की तुलना में रात के तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार और बुधवार की रात की तुलना में तापमान करीब ढाई डिग्री कम हो गया। 27 जनवरी की रात तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था, 28 जनवरी को यह 16 डिग्री तक पहुंचा, जबकि बुधवार रात यह गिरकर 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के तापमान में भी गिरावट देखी गई है। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री था, वहीं बुधवार को यह घटकर 26.5 डिग्री रह गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि नमी बढ़ने से दिन के तापमान में और गिरावट आ सकती है। हवा की वजह से ठंडक
सुबह के समय हवा की रफ्तार करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में हवा की गति बढ़कर 18 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और दोपहर के बाद कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। शाहपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। कोहरे और बढ़ी नमी का असर अब फसलों पर भी पड़ने लगा है। मौसम में बार-बार बदलाव से गेहूं, चना और सरसों की फसल प्रभावित हो सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि सुबह के समय खेतों में मशीनों का इस्तेमाल न करें और कोहरा छंटने के बाद फसलों की स्थिति जरूर जांचें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *