बैतूल पुलिस ने लूट, चाकूबाजी और मारपीट की कई वारदातों में शामिल बदमाश रोशन उर्फ रोसू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ NSA की कार्रवाई करते हुए तीन महीने के लिए सेंट्रल जेल भोपाल भेज दिया है। 21 वर्षीय रोसू बैतूल की ग्रीन सिटी के विवेकानंद वार्ड का रहने वाला है। 15 अक्तूबर की रात बैतूल के थाना कोतवाली इलाके में चाकूबाजी, लूटपाट और मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें रोसू का नाम सामने आया था। इसके खिलाफ थाना कोतवाली में पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें हत्या की कोशिश, मारपीट और लूटपाट के आरोप थे। 31 जनवरी तक के लिए जेल कोतवाली टीआई देवकरण डेहरिया ने बताया कि कई गंभीर अपराधों में शामिल होने की वजह से और रोसू को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3(2) के तहत जिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। जिस पर डीएम ने आरोपी को केंद्रीय जेल भोपाल में भेजने के आदेश दिए थे। आरोपी को 31 जनवरी तक जेल में ही बंद रखा जाएगा।


