छतरपुर के जानराय टौरिया के महंत ने रविवार को पुलिस से एक पुजारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने धनुषधारी मंदिर के पूर्व पुजारी पर मंदिर का रिकॉर्ड और 40 हजार रुपए लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। पुजारी को मंदिर से निकाले जाने के बाद वह सोशल मीडिया और कॉल कर के महंत को धमकी दे रहा था। जिसकी पुलिस से शिकायत की गई है। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भगवान दास वैष्णव जानराय टौरिया में 35 वर्षों से महंत का काम कर रहे हैं। उनके कार्य क्षेत्र में 12 मंदिरों की व्यवस्था की जाती है। इसी के अंतर्गत संकट मोचन की धनुषधारी मंदिर भी उन्हीं के क्षेत्र में आता है। महंत ने पहले बांदा के रहने वाले प्रतिश त्रिपाठी (परमात्मा दास माहाराज) को उस मंदिर का महंत बनाया गया था। हालांकि, अभद्र व्यवहार के कारण बाद में उसे हटा दिया गया। 40 हजार रुपए और रिकॉर्ड बुक लेकर भागा पुजारी भगवानदास महंत ने बताया कि प्रतिश ने मंदिर में गंदगी की और महिलाओं से अभद्रता की। तब उसे मंदिर से हटा दिया गया। जिसके बाद वह मंदिर की दुकानों के किराए के 40 हजार रुपए और हिसाब-किताब के रजिस्टर लेकर रफू-चक्कर हो गया। महंत ने पुलिस को शिकायत में कहा- अब प्रतिश (परमात्मा दास) मुझे फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसका कहना है कि वह बिश्नोई गैंग का सदस्य बन चुका हूं। इसीलिए मैं अपनी और मंदिरों की सुरक्षा के लिए सिटी कोतवाली में शिकायत करने आया हूं। पुजारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि पूर्व पुजारी प्रतिश त्रिपाठी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएस 2023 316(2),351(3) में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


