बैतूल जिले में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते बीती रात तापमान में ढाई डिग्री (2.5°C) की भारी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। शुक्रवार रात यह 11.2 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं अब मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रही हैं। इसी के चलते बैतूल और आसपास के इलाकों में तापमान में अचानक गिरावट आई है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? किसानों के लिए जरूरी सलाह
तेज ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है: चाय की दुकानों पर बढ़ी भीड़
शहर में ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा है। लोग स्वेटर, मफलर और जैकेट में लिपटे नजर आ रहे हैं, वहीं चाय-नाश्ते की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है।


