बैतूल में 37 अफसरों का कटेगा वेतन:सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में बरती लापरवाही; कलेक्टर बोले– लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बैतूल में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने शिकायतों के लंबे समय तक लंबित रहने को गंभीर मानते हुए 37 अधिकारियों के फरवरी माह के वेतन में कटौती के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बैतूल के जिला प्रबंधक विख्यात हिडोंलिया का 9 दिन का वेतन काटा जाएगा। वहीं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, बोरदेही के सहायक प्रबंधक संतोष कुमार चंदेल के 7 दिन के वेतन में कटौती के निर्देश दिए गए हैं। 6-6 दिन की वेतन कटौती मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बैतूल सुश्री शिवानी राय तथा सचिव, कृषि उपज मंडी समिति सुरेश कुमार परते का 6-6 दिन का वेतन काटा जाएगा। इसके अलावा जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी की सीईओ तीजा पवार, श्रम पदाधिकारी धम्मदीप भगत और जनपद पंचायत मुलताई के सीईओ धर्मपाल सिंह मरकाम के 5-5 दिन के वेतन में कटौती के आदेश जारी किए गए हैं। 3 से 4 दिन की वेतन कटौती मुलताई के प्रभारी तहसीलदार संजय बरैया, एलएनवी विभाग की प्रीति पटेल, पीएचई विभाग के निखिल जैन और मनोज बघेल, तथा तहसीलदार चिचोली पीएस दीवान सहित कई अन्य अधिकारियों के 3 से 4 दिन के वेतन में कटौती की गई है। कलेक्टर की सख्त चेतावनी
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने स्पष्ट किया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें सीधे जनता से जुड़ी होती हैं और इनके निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी शिकायतें लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस कार्रवाई की जद में विद्युत वितरण कंपनी, जनपद पंचायत, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, कृषि, सहकारिता, परिवहन, चिकित्सा सहित अन्य विभागों के कुल 37 अधिकारी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *