हरदा में आयोजित विशाल बैलगाड़ी रोड प्रतियोगिता में सात जिलों से आई बैल जोड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। जेवल्या कृषि फार्म फोर लाइन छिपानेर रोड पर ग्राम भोनखेड़ी में आयोजित इस प्रतियोगिता में हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, खंडवा, बैतूल, देवास और महाराष्ट्र से कुल 68 बैल जोड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजन समिति के सदस्य विजय जेवल्या ने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली सालाबेड़ी के राजा पटेल की बैल जोड़ी को 41,000 रुपए का प्रथम पुरस्कार मिला। दूसरे स्थान पर रही उड़ा के रानू पटेल की जोड़ी को 25,000 रुपए का पुरस्कार दिया गया। छोटी हरदा के अभिजय जेवल्या की बैल जोड़ी ने 11,000 रुपए का तीसरा पुरस्कार जीता, जबकि चौथा पुरस्कार रूंदलाय के शुभम जानी की बैल जोड़ी को मिला। प्रोत्साहन के रूप में शील्ड प्रदान की गई
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी बैल जोड़ियों को प्रोत्साहन के रूप में शील्ड प्रदान की गई। डिजिटल युग में भी ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की पारंपरिक प्रतियोगिताओं के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला, जो भारतीय ग्रामीण संस्कृति की जीवंतता को दर्शाता है। देखिए प्रतियोगिता के दौरान ली गई तस्वीरें…


