बॉटल से प्लांटर डिजाइन स्पर्धा हुई, थमेश रहे प्रथम

भास्कर न्यूज | धमतरी शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या कॉलेज धमतरी में भौतिकशास्त्र विभाग द्वारा पोखराज साहू के मार्गदर्शन में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट गतिविधि अंतर्गत बॉटल से प्लांटर डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग की भावना को विकसित करना था। प्रतियोगिता में कॉलेज की सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बेकार प्लास्टिक बोतलों से आकर्षक एवं उपयोगी प्लांटर तैयार किए। कार्यक्रम में निर्णायकों द्वारा छात्राओं के नवाचार, सौंदर्यबोध एवं उपयोगिता के आधार पर कृतियों का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की, जिसमें प्रथम थमेश साहू, द्वितीय संतोषी मत्स्यपाल एवं तृतीय लालिमा साहू बीएससी तृतीय सेमेस्टर रहे। प्राचार्य डॉ. अनिता राजपुरिया ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने का माध्यम भी बन सकती है। मार्गदर्शक पोखराज साहू ने भी छात्राओं को आगे भी इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. डीआर चौधरी प्राध्यापक भूगोल, डॉ. रोहिणी मरकाम प्राध्यापक राजनीति विज्ञान, डॉ. जेएल पाटले प्राध्यापक समाजशास्त्र, दानेश्वर साहू सहायक प्राध्यापक वाणिज्य, डॉ. जयश्री रणसिंह, डॉ. पूर्णिमा साहू, सतीश साहू आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *