धमतरी| राज्य स्तरीय शालेय कराते स्पर्धा का आयोजन बीते अक्टूबर 2025 में बिलासपुर में हुआ। इसमें शासकीय उमावि शंकरदाह के कक्षा 12वीं की छात्रा निहारिका सोनकर ने अंडर-19 आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। फलस्वरूप छात्रा का चयन 27 से 29 जनवरी को बारामती महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय शालेय कराते प्रतियोगिता में हुआ है। वह छत्तीसगढ़ राज्य कर प्रतिनिधित्व करेंगी। खेल शिक्षक प्रदीप सिन्हा ने बताया कि यह राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए कोचिंग कैंप 22 से 24 जनवरी तक बिलासपुर में आयोजित है। छात्रा की इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, बीईओ लीलाधर चौधरी, प्राचार्य यदुनन्दन सिंह वर्मा, क्रीडा अधिकारी शकीला देवदास, जनपद सदस्य सत्यप्रभा साहू, सरपंच रमी गौतम, सरपंच रामवती सिन्हा आदि ने हर्ष जताया।


