बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकने पर सास की हत्या:यमुनानगर में पति को फोन कर बोली- मां चारपाई से गिरकर मर गईं; तकिए से राज खुला

हरियाणा के यमुनानगर में एक महिला की मौत के 5 महीने बाद उसकी हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतक महिला की बहू और उसके बॉयफ्रेंड पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी मां बहू को बॉयफ्रेंड से बातचीत करने से टोकती थी, जिसके चलते यह साजिश रची गई। पहले बहू ने मौत को लेकर झूठी कहानी रची थी। उसने मौत की वजह चारपाई से गिरना बताया था। तब महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। जिसके बाद शक होने पर एसपी कार्यालय में शिकायत सौंपी, जिस पर जांच करके पांच माह बाद केस दर्ज किया गया। अब पति ने बताया कि उसकी मां कभी तकिया नहीं रखती थी, लेकिन मरने से पहले तकिया रखा हुआ था। इसके अलावा सिर से खून भी रिस रहा था, जिसके चलते पति ने शक होने पर एसपी को शिकायत सौंपी। सीआईए-1 के इंचार्ज राज कुमार ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। पति ने वारदात की पूरी जानकारी दी… बॉयफ्रेंड से बातचीत पर रोकटोक बनी हत्या की वजह घर से पैसे चुराकर आरोपी को देती थी
जितेंद्र ने यह भी बताया कि शिवानी अक्सर घर से रुपए चुराकर अपने बॉयफ्रेंड राजेश को दिया करती थी। वह घर से आंगनबाड़ी में राशन लेने जाने के बहाने निकलती थी और फोन कर राजेश को बुला लेती थी। ऐसे में उससे मिलकर पैसे दे देती थी और कभी-कभी पैसे ले भी लेती थी। आरोपी राजेश मजदूरी करता है। जितेंद्र ने बताया कि शिवानी ने आरोपी राजेश को कह रखा था कि वह जल्द ही अपने पति से तलाक ले लेगी, जिसके बाद वे दोनों एक साथ रहेंगे। अपना घर बचाने के लिए जितेंद्र ने राजेश से बातचीत भी की। उसे कहा कि वह पीछे हट जाए। इस पर राजेश ने कहा कि जब तक शिवानी नहीं कहती, वह पीछे नहीं हटेगा। CIA की जांच में सही निकले आरोप
वारदात के बाद काफी समय बीतने के बाद उसने शक होने पर SP ऑफिस में शिकायत दी। शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच सीआईए-1 को सौंपी गई, जिसमें जांच करते हुए अब करीब पांच माह बाद शिवानी व उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले में सीआईए-1 के इंचार्ज राज कुमार ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। अभी कोई भी डिटेल शेयर नहीं कर सकते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *