बॉर्डर से तस्करी…:अमृतसर में 10 पिस्तौल, 2.5 लाख रुपए हवाला राशि समेत 3 अरेस्ट

अमृतसर कमिश्नरेट ने सीमा पार से अवैध हथियार सप्लाई में शामिल संगठित हथियार एवं हवाला नेटवर्क के 3 सदस्यों को 10 आधुनिक हथियारों और 2.5 लाख रुपए हवाला राशि समेत गिरफ्तार किया है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ बाऊ (22) निवासी माझी मेओ (अमृतसर), मनबीर सिंह (26) निवासी वान तारा सिंह (तरनतारन) और मोहम्मद तौफीक खान उर्फ बब्बलू (42) निवासी गौतम नगर (मुंबई) है। बरामद हथियारों में तीन 30 बोर पीएक्स, 5 पिस्तौल, तीन 9 एमएम ग्लॉक, एक 9 एमएम ब्रेटा और तीन 30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। डीजीपी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में थे और हथियारों की ​खरीद-फरोख्त के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते थे। सीपी अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सूचना पर पुलिस टीमों ने बाऊ को गिरफ्तार किया। बाद में अमरजीत के खुलासे पर मनबीर को नामजद किया गया। अमरजीत और मनबीर दोनों का एक साझा पाक हैंडलर था, जो ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप भारतीय क्षेत्र में भेजता था। जांच से खुलासा हुआ कि मुंबई आधारित व्यक्ति मोहम्मद तस्करी से अर्जित धन को पाक भेजता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *