अमृतसर | सोमवार को नवरात्र के साथ दुर्ग्याणा तीर्थ मंदिर स्थित बड़ा श्री हनुमान मंदिर में लंगूर मेला शुरू हो गया। पहले दिन 5 हजार बच्चे लंगूरी बाणे में नजर आए, जबकि बजरंगी सेना ने भक्तों को आकर्षित किया। मान्यता है कि जो लोग मंदिर में संतान के लिए मन्नत मांगते हैं, उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। वह संतान प्राप्ति के बाद बच्चों को लंगूर बनाकर मंदिर में माथा टिकवाते हैं।फोटो : सुनील कुमार


