1 घंटे स्टाफ ही बना फायर फाइटर, बचाईं 20 जानें

अमृतसर | सिविल अस्पताल में सोमवार सुबह करीब पौने 8 बजे ब्लड बैंक के स्टोर में जोरदार धमाके से आग लग गई। फ्रिज का कंप्रेसर फटने से आग भड़की व धुआं फैलने लगा। साथ ही में बने गायनी व बच्चा वार्ड में फैली अफरा-तफरी के बीच ड्यूटी पर अस्पताल स्टाफ और मौजूद सुरक्षा गार्ड नर्गिस ने बिना समय गंवाए ब्लड बैंक का शीशा तोड़ा, ताकि गैस जमा न हो सके। सभी ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *