बॉलीवुड सिंगर को गाते देख किरोड़ी मीणा झूमे:अपने पास बुलाकर, गानों की फरमाइश भी की; कसमे वादे और हंसिनी गीत गुनगुनाया

सवाई माधोपुर के स्थापना दिवस पर सोमवार को बॉलीवुड नाइट के दौरान कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा संगीतप्रेमी के रूप में नजर आए‌। इस दौरान कृषि मंत्री ने संगीत का जमकर आनंद उठाया। दरअसल 262वें सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की कड़ी में सोमवार रात होटल एसोसिएशन, जिला प्रशासन, पर्यटक विभाग और नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान पर बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड सिंगर रविन्द्र उपाध्याय ने फिल्मी गानों सहित राजस्थानी लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम शुरू होने के कुछ ही देर बाद कृषि मंत्री व स्थानीय विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा भी अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। जहां प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। स्वागत सत्कार के बाद जैसे ही बॉलीवुड सिंगर ने फिल्मी गानों की प्रस्तुति देना शुरू किया वैसे ही रंगारंग माहौल को देखने को मिला। कृषि मंत्री ने की पसंदीदा गानों की फरमाइश
यहां कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा का संगीत प्रेम भी उमड़कर बाहर आ गया। इस‌ दौरान उन्होंने बॉलीवुड सिंगर रविन्द्र उपाध्याय को अपने पास बुलाया और अपने पसंदीदा गाना गाने की फरमाइश जाहिर की। जिस पर रविन्द्र उपाध्याय ने मोहम्मद रफीक का गाना ‘चल उड़ जा रे पंछी-अब ये देश हुआ बेगाना’ गाना गाया। इस दौरान डॉ. किरोड़ी ने भी सिंगर के एक साथ माइक पर गाने के कुछ बोल गुनगुनाए, लेकिन जैसे ही मीडिया के कैमरे उनकी तरफ मुड़े वैसे ही वे माइक से दूर हो गए। मंत्री किरोड़ी ने सिंगर रवींद्र उपाध्याय से मोहम्मद रफीक, मुकेश, किशोर‌ कुमार और मन्नाडे के गाने सुनाने की फरमाइश की। ‘चैन आए मेरे दिल को दुआ कीजिए…’
इसके बाद रविन्द्र उपाध्याय ने कृषि मंत्री किरोड़ी को ‘कसमें वादे प्यार वफ़ा से वादे है वादों का क्या…’, ‘ओ हंसनी, ओ मेरे दिल को चैन-चैन आए मेरे दिल को दुआ कीजिए सहित कई पुराने गाने गाकर सुनाए। जिनका डॉक्टर किरोड़ी ने भरपूर लुफ्त उठाया और बार बार अपने हाथ उठाकर सिंगर के गाये जा रहे पुराने सदाबहार गानों की दाद दी। बॉलीवुड सिंगर ने मंत्री किरोड़ी की भरपूर तारीफ की
मंत्री किरोड़ी का संगीत प्रेम देखकर कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और आमजन भी रोमांचित हो उठे और किरोड़ी की फरमाइश का समर्थन करते हुए जमकर तालियां बजाई। इस दौरान बॉलीवुड सिंगर रवींद्र उपाध्याय ने भी किरोड़ी के संगीत प्रेम की भरपूर तारीफ की। यहां डॉ. किरोड़ी देर रात तक कार्यक्रम में रूके और भरपूर आनंद उठाया।
बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम के दौरान सिंगर रवींद्र उपाध्यक्ष ने नये ओर पुराने फिल्मी गानों सहित राजस्थानी लोकगीत और देश भक्ति, पंजाबी पॉप व गजलों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर शमां बांध दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर शुभम चौधरी, पर्यटन अधिकारी मधुसूदन सिंह सहित प्रशासन के तमाम अधिकारी कर्मचारी, होटलियर्स और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।मंत्री किरोड़ी का संगीत प्रेम देखकर कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और आमजन भी रोमांचित हो उठे और किरोड़ी की फरमाइश का समर्थन करते हुए जमकर तालियां बजाई। इस दौरान बॉलीवुड सिंगर रवींद्र उपाध्याय ने भी किरोड़ी के संगीत प्रेम की भरपूर तारीफ की। यहां डॉ. किरोड़ी देर रात तक कार्यक्रम में रूके और भरपूर आनंद उठाया।
बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम के दौरान सिंगर रवींद्र उपाध्यक्ष ने नये ओर पुराने फिल्मी गानों सहित राजस्थानी लोकगीत और देश भक्ति, पंजाबी पॉप व गजलों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर शमां बांध दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर शुभम चौधरी, पर्यटन अधिकारी मधुसूदन सिंह सहित प्रशासन के तमाम अधिकारी कर्मचारी, होटलियर्स और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *