नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने जयपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया। एनसीबी ने आरोपी के पास से 3552 टैबलेट्स बरामद की जिस की बाजार कीमत 14 लाख 20 हजार रुपए हैं। आरोपी के पास से कई अहम जानकारी एनसीबी को मिली हैं जिस पर काम किया जा रहा हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल यूनिट घनश्याम सोनी ने बताया कि मानस पोर्टल (1933) पर मिली शिकायत और उसके आधार पर मिल रही खूफिया जानकारी पर काम करते हुए टीम ने कार्रवाई की हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जयपुर की टीम ने शिकायत मिलने पर एक तलाशी अभियान चलाया। जिस के तहत टीम अग्रवाल मेडिकल एंड जनरल स्टोर, नवल विहार, सिरसी रोड, पांच्यावाला पहुंची । जहां टीम के द्वारा तलाशी करने पर मौके से 3552 टैबलेट्स और कैप्सूल्स ,नशीली दवाएं जब्त की गईं। जिस की बाजार कीमत 14 लाख 20 हजार रुपए हैं। जिस पर पुलिस टीम ने नवल किशोर कुमावत पुत्र गोवर्धन लाल कुमावत निवासी बिंदायका को गिरफ्तार किया।


