रीडर्स डीटीओ वंदना शेजवलकर बोलीं :- सेक्टर-5 के कुमार रवि का सवाल: बारिश होने के बाद डर बना रहता है कि कहीं पानी में वाहन घुस न जाए। एलएच मोड़ बारिश में तालाब का रूप ले लेता है। जब तक पानी कम नहीं होता है, इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है।। इस सड़क से प्रत्येक दिन हजारों लोगों का आना जाना होता है, आखिर यह समस्या कब तक दूर होगी? डीटीओ का जवाब : इसके बारे में शीघ्र ही एनएचएआई के अधिकारियों से बातचीत कर इस समस्या का निदान निकालने का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले भी एनएचएआई के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है। एनएच 23 पर बारिश होते ही जल जमाव बोकारो | उकरीद मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 23 पर बरसात के बाद बालीडीह से आईटीआई मोड़ जाने वाली सड़क में बरसात के बाद काफी अधिक पानी भर जाता है। इसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसका मुख्य कारण एक तरफ की सड़क ऊंची और दूसरी तरफ की सड़क नीचे है। ऐसे में जिस ओर की सड़क नीचे हो गई है, वहां पर बरसात के बाद काफी अधिक जलजमाव हो जाता है। इसके कारण कई बार पानी अधिक होने के कारण कई बार ऑटो, कार, स्कूटी और बाइक इसमें घुस जाते हैं। इससे इंजन में पानी चला जाता है और वाहन में खराबी हो जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात में रात के समय होती है। जब बरसात का पानी भरने के बाद तेजी से आ रहे वाहन इसी में घुस जाते हैं। यह फोटो दैनिक भास्कर के एक पाठक अजीत कुमार ने भेजी है। बाइक सवारों का चलना मुश्किल बोकारो | बोकारो स्टील सिटी का नया मोड़ स्थित निजी बस स्टैंड नरक में तब्दील हो गया है। लेकिन इस बस स्टैंड के जिम्मेवारों को इसका पता ही नहीं। यहां से प्रत्येक दिन राज्य से बाहर आने-जाने वाले लगभग 80 बसें खुलती है। लेकिन इस स्टैंड में व्यवस्था इतनी बदहाल है कि आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। इस स्टैंड में ना तो सही ढंग से बिजली व्यवस्था है और ना ही यात्रियों के बैठने और पीने के लिए पानी की ही उचित व्यवस्था है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आप भी बता चाहते हैं जनतहित के किसी मुद्दो या समस्या के बारे में…तो उनसे जुड़ी डिटेल और फोटो-वीडियो अपने नाम पते के साथ हमें 9123463209 नंबर पर वॉट्सएप कीजिए। झोपड़ी कालोनी निवासी चंदन का सवाल : उकरीद मोड़ के समीप काफी अधिक अंधेरा रहता है। यहां पर आज तक स्ट्रीट लाइट लगाई नहीं गई है। इसके चलते शाम होते ही सड़क पर अंधेरा छा जाता है, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आखिर इस जगह पर आज तक बिजली की व्यवस्था क्यों नहीं हुई है? जिला परिवहन पदाधिकारी का जवाब : उकरीद से नयामोड़ होते हुए एमडी बंगला तक बिजली की व्यवस्था हो रही है। शीघ्र ही इस बिजली व्यवस्था के चालू होने के बाद उकरीद मोड़ की भी बिजली समस्या शीघ्र दूर हो जाएगी। क्लिक


