बोकारो | सेक्टर-12डी में रविवार दोपहर में आसमा खातून (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को ही मृतका के बच्चे का बर्थडे था और उसी दिन बच्चों की मां ने आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त मृतका के बीएसएल कर्मी पति सद्दाम हुसैन ड्यूटी गए थे। घर में मृतका के साथ उसके बच्चे ही थे। बच्चों को अकेला छोड़कर महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और पंखे से फांसी लगा ली।


