कालापत्थर में दो गुटों में झड़प, भाजपा नेता नायक से धक्का-मुक्की व मारपीट

चास मु. थाना क्षेत्र के कालापत्थर में रविवार की शाम जमीन विवाद में दो पक्षों में धक्का-मुक्की व मारपीट की घटना घटी। एक पक्ष से भाजपा नेता सह पूर्व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक व दूसरे पक्ष से हीरालाल शर्मा आदि थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। इस संबंध में भाजपा नेता ने कहा कि वे धनबाद जा रहे थे। लेकिन कालापत्थर में मामा घर है, जहां रुके थे। इस दौरान वहीं के किंकर शर्मा, अशोक शर्मा, हीरालाल शर्मा, विशाल शर्मा व विश्वजीत बनर्जी पहुंच गए और मेरे साथ झगड़ा करने लगे, इस दौरान मेरे चालक के साथ मारपीट की व वाहन का शीशा तोड़ दिया। वह इसकी शिकायत लेकर बोकारो एसपी से मिलें और कार्रवाई के लिए एक आवेदन सौंपा है। वहीं दूसरे पक्ष से हीरालाल शर्मा ने भी चास मु. थाना में आवेदन दिया है, जिसमें लक्ष्मण नायक, लाल प्रसाद गोराईं व चालक को आरोपी बनाया है। कहा कि उन्होंने 2023 में एक जमीन खरीदी है, जिसमें खेती कर रहे थे। इधर मेरे भाई बीमार होने के कारण उनके इलाज के लिए मुंबई जाना पड़ा। इस दौरान आरोपी उनकी जमीन पर झोपड़ी बना लिए और जमीन पर काम करने लगे। लेकिन काम हमेशा ही रात में किया जाता है। इसको लेकर पुलिस से पहले ही शिकायत की है। रविवार की शाम जमीन की मापी की जा रही थी, तो पहुंचे और इसका वीडियो बनाने लगे। यह देखकर सभी लोग आ गए और झड़प किया। गौरतलब है कि इस जमीन पर पहले से दो पक्षों में विवाद चल रहा है। फिलहाल दोनों पक्ष पुलिस के शरण में है। मामले को लेकर पुलिस केस दर्ज करने में जूटी है। हाथापाई करते दोनों पक्ष के लोग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *