बोकारो | सरकार ने डॉक्टर्स की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। सात चिकित्सक बोकारो आए तो 6 का स्थानांतरण किया गया। इनमें डॉ. विकास कुमार को पीएचसी धनबाद से अनुमंडलीय अस्पताल चास, डॉ. बेनजीर मिर्जा को सीएचसी कतरास से पीएचसी चास, डॉ. बलराम मुखी रेफरल अस्पताल जरीडीह से सदर अस्पताल बोकारो, डॉ. नवाब को सीएचसी झरिया से सीएचसी कसमार, दंत चिकित्सक डॉ. जितेंद्र को सीएचसी चौपारण से सीएचसी कसमार, दंत चिकित्सक डॉ. शबा परवीन को सीएचसी गोला से सीएचसी पेटरवार, दंत चिकित्सक डॉ. विनिता कुमार को सीएचसी सिल्ली से सीएचसी गोमिया स्थानांतरण किया गया है। वहीं बोकारो से डॉ. अनुमिता रानी, पैथोलॉजिस्ट डॉ. डॉली, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. कुमार गौतम, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. कुमारी रेखा का स्थानांतरण हुआ है।


