बोकारो के बियाडा स्थित सुंदरम स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के मुख्य गेट पर शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने धरना दिया। जिला परिषद सदस्य नागेश्वर हेमब्रम के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कंपनी के कर्मचारियों की आवाजाही रोक दी। कंपनी प्रबंधन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा: नागेश्वर हेमब्रम नागेश्वर हेमब्रम ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कंपनी सीएसआर फंड का उचित इस्तेमाल नहीं कर रही है। फैक्ट्री से होने वाले प्रदूषण के कारण 15 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कंपनी प्रबंधन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों को रोजगार और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। जिप सदस्य नागेश्वर हेमब्रम उर्फ बाबा खान ने बताया कि कंपनी 15 वर्षों से सिर्फ आश्वासन दे रही है। धूल प्रदूषण से लोग बीमार पड़ रहे हैं। कंपनी की उदासीनता के कारण ग्रामीणों को विरोध प्रदर्शन करना पड़ा है। कंपनी में कुछ लोगों को नौकरी भी दी गई: जनरल मैनेजर कंपनी के जनरल मैनेजर (प्रशासन) हिमांशु का कहना है कि प्रबंधन ने गांव में विकास कार्य किए हैं। शौचालय निर्माण कराया है और कुछ लोगों को नौकरी भी दी है। कुछ नियुक्तियां प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि गेट बंद होने से फैक्ट्री का काम प्रभावित हो रहा है।


