बहू ने ससुर पर लगाया आरोप, बुजुर्ग ने दी जान:पलामू में महिला की शिकायत पर पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था बुजुर्ग को

पलामू में बहू द्वारा महिला थाने में शिकायत करने के बाद 55 वर्षीय ससुर ने आत्महत्या कर ली। घटना छतरपुर थानाक्षेत्र के तेनुडीह गांव की है। महिला ने अपने ससुर पर प्रताड़ित और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान लालमोहन विश्वकर्मा के रूप में हुई है। मृतक की बड़ी बहू शिवानी देवी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने लालमोहन को थाने में बुलाया और घंटों बैठाए रखा। लालमोहन से पूछताछ के बाद शाम को उन्हें पुत्र बीरेंद्र विश्वकर्मा के साथ घर भेज दिया। कमरे में फंदे से लटका मिला शव
लालमोहन रात को सामान्य रूप से घर पहुंचे और खाना खाकर सो गए। शुक्रवार सुबह देर तक कमरे से पिता के नहीं निकलने पर पुत्र ने दरवाजा खटखटाया। जब कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर लालमोहन का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तुरंत छतरपुर पुलिस को सूचना दी। सब इंस्पेक्टर अशोक टोप्पो दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *