बोकारो में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में बुधवार को परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। डीसी अजय नाथ झा और एसपी हरविंदर सिंह ने परेड का निरीक्षण कर तिरंगे को सलामी दी। परेड में कुल नौ प्लाटून ने हिस्सा लिया। इनमें सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, जिला सशस्त्र बल, गृह रक्षक बल, चौकीदार बल, एनसीसी और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल थे। सभी दलों ने निर्धारित समय पर अभ्यास पूरा किया। मुख्य समारोह स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है बारिश की संभावना को देखते हुए डीसी ने विशेष इंतजाम के निर्देश दिए हैं। मुख्य समारोह स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। सभी प्रवेश द्वारों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ चास प्रांजल ढ़ांडा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की समीक्षा से स्पष्ट है कि जिले का मुख्य समारोह पूरी गरिमा और अनुशासन के साथ संपन्न होगा।


