बोकारो सेक्टर-2 में 45वें दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ:पंडाल गुजरात के नीलकंठ मंदिर की तर्ज पर बना, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन

बोकारो के सेक्टर 2/C मैदान में सप्तमी के अवसर पर 45वें दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष का पंडाल गुजरात के प्रसिद्ध नीलकंठ मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। झारखंड सरकार के मध निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विधिवत रूप से फीता काटकर मेले की शुरुआत की। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की और नारियल फोड़कर मां दुर्गा के पट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रत्याशी अनुपमा सिंह, चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक, बोकारो डीसी अजय नाथ झा सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे। इस शुभ घड़ी में उपस्थित भक्तों ने जोरदार जयकारों के साथ माता रानी का आह्वान किया। कार्यक्रम में पंडाल की आकर्षक बनावट, मूर्तियों की कलात्मकता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों को प्रभावित किया। आयोजकों ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि पूरे सप्ताह विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और माता के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *