कांग्रेस विधायक के गारू प्रतिनिधि की पत्नी हत्याकांड का खुलासा:घटना के 48 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार, रेप के बाद किया था मर्डर

लातेहार के गारु प्रखंड के बारेसांढ़ थाना अंतर्गत भेलवाकोना जंगल में कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह के गारू विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी की नृशंस हत्या का खुलासा पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर कर दिया। इस मामले में आरोपी लक्ष्मण यादव (45) पिता नंदकुमार यादव (बारेसाढ़) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसकी जानकारी महुआडांड़ एसडीपीओ शिवपूजन बहेलिया ने दी। उन्होंने बताया कि मृतका 26 सितंबर को शाम करीब तीन बजे घर से दतवन तोड़ने की बात कहकर जंगल की ओर निकली थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों व ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। अगले दिन जंगल से उनका शव बरामद हुआ। पेड़ की टहनी काटने के बहाने महिला से दुष्कर्म किया इसके बाद थाना कांड संख्या 05/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस के समक्ष आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी ने बताया कि वह 26 सितंबर की शाम को पशु चराने व पत्ता तोड़ने के लिए जंगल गया था, तभी महिला वहां पहुंची। आरोपी ने पेड़ की टहनी काटने के बहाने महिला से जबरन दुष्कर्म किया। विरोध व हल्ला मचाने पर आरोपी ने सबूत मिटाने की नीयत से कुल्हाड़ी से गाल, कपाल और सिर पर वार कर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *