बोगस फर्म से खरीदी खेल सामग्री:पूर्व एमएलए बलजीत व 8 अधिकारियों के खिलाफ आरोप सही माने, एफआईआर दर्ज

अलवर के बहरोड क्षेत्र की सरकारी स्कूलों के लिए खेल सामग्री खरीद की शुरुआती जांच में एसीबी ने तत्कालीन एमएलए व 8 अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत पाई है। प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद एसीबी ने पूर्व एमएलए बलजीत यादव व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बहरोड क्षेत्र में वर्ष 2022 में विधायक कोटे (स्थानीय क्षेत्र विकास निधि) से स्कूलों में खेल सामग्री की खरीद होनी थी। इसके लिए तत्कालीन विधायक बलजीत यादव ने जिला परिषद् अलवर को जो अनुशंसा की उनमें फर्मों के नाम भी थे। खरीद के गठित कमेटियों में विकास अधिकारी राजेश पंवार, ओमप्रकाश निर्मल, संजय कुमार यादव, सहायक लेखा अधिकारी राजेश कुमार कंडेरा, मुकेश कुमार यादव, कैलाश चंद, सहायक अभियंता हर्षवर्धनी अवस्थी व पटीआई राजेन्द्र कुमार यादव थे। कमेटी ने उन्हीं फर्मों से खरीदी की, जिनकी अनुशंसा की गई थी। इस मामले में एसीबी ने वर्ष 2023 में प्राथमिकी जांच रिपोर्ट (पीई) दर्ज की थी। इसकी जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने की। इनकी जांच रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट में सामग्री आपूर्ति करने वाली फर्मों को फर्जी व बोगस बताया गया है। एफआईआर में खेल सामग्री आपूर्ति करने वाली फर्म शर्मा स्पोर्ट्स, बालाजी कम्पलीट सोल्यूशन प्रा.लि., सूर्या स्पोर्ट्स व राजपूत स्पोर्ट्स को आरोपी माना है। एसीबी इन मुद्दों पर करेगी जांच-पड़ताल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *