प्रयागराज में राजस्थानी शामियानों में ठहरेंगे श्रद्धालु:महाकुंभ की टेंट सिटी के लिए जयपुर में तैयार हुए 2500 लग्जरी शामियाने, तूफान और बारिश में भी अडिग रहेंगे

प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे “महाकुंभ-2025′ में श्रद्धालु राजस्थानी शामियानों में ठहरेंगे। यूपी सरकार महाकुंभ में स्विस कॉटेज स्टाइल टेंट के साथ एक लग्जरी टेंट सिटी स्थापित कर रही है। इस टेंट सिटी के लिए 2500 टेंट जयपुर में बनवाए गए हैं। ये टेंट वीआईपी, फैमिली, सिंगल रूम और रूम-वॉशरूम जैसी चार श्रेणियों में बनाए गए हैं। लगभग 300 कारीगर जून से टेंट निर्माण में जुटे थे। 2028 में उज्जैन कुंभ के लिए 800 टेंट भी जयपुर में बनेंगे। शेष | पेज 6 150 महाराजा व 400 फैमिली टेंट, एसी-वाईफाई की सुविधा : करीब 150 महाराजा यानी वीआईपी टेंट, 1500 सिंगल रूम, 400 फैमिली टेंट और 450 रूम-वॉशरूम बनाए गए हैं। इनमें एसी, वाईफाई जैसी सुविधाएं हैं। भारत टेंट मैन्युफैक्चरर के ओनर अजीज खान ने बताया कि टेंट तेज बारिश और तूफान झेलने की क्षमता रखते हैं। लागत 15 से 70 हजार तक आई है। टेंट्स में जयपुर की झलक भी नजर आएगी, जिसके लिए ब्लॉक प्रिंटिंग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *