कवर्धा| कुकदूर- बजाग (मप्र) मुख्य मार्ग पर चांटा गांव से 1 किलोमीटर दूर 10 जुलाई को अनियंत्रित बोरवेल गाड़ी करीब 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू की। घाटी पर जहां 60 फीट नीचे बोरवेल गाड़ी गिरी थी। बारिश से पत्थरों पर काईं जमी थी, जिसके कारण पुलिस ने नीचे तक मिट्टी काट कर रास्ता बनाया। मौके से 3 मजदूरों की डेडबॉडी बरामद हुई। क्षतिग्रस्त गाड़ी के मलबों और नीचे पत्थर के बीच दो लोग फंसे थे।


