स्कूल की सफाई की गई क्यारियों को भी सजाया

हतबंध| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथबंद में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सात दिवसीय आवासीय शिविर के समाप्ति,शीतकालीन अवकाश के बाद एवं अंग्रेजी नव वर्ष के आगमन के पूर्व नियमित गतिविधि के अंतर्गत शाला परिसर की साफ सफाई एवं क्यारियों का रंग रोगन किया गया। दल नायक मानव निषाद के नेतृत्व में शाला परिसर में रोपित पौधों को पानी दिया गया।दल नायिका मीनाक्षी कोसले द्वारा स्वयंसेवकों को नशा से दूर रहकर सेवा कार्य को दैनिक जीवन में उतारने हेतु संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार त्रिवेदी द्वारा स्वयं सेवकों को नैतिक शिक्षा के साथ अब मुख्य परीक्षा में ध्यान देने की बात कही ताकि वार्षिक परीक्षा में अच्छे प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हो सके ।संस्था के प्राचार्य सीके नायक ने स्वयंसेवकों द्वारा समय समय पर किए जा रहे सेवा कार्य से व्यक्तित्व निर्माण की बात कही ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *