बोरिंग में ब्लास्ट से फर्श की टाइल्स उखड़ी…छत में दरारें,VIDEO:बिलासपुर में खाली प्लॉट में बोरिंग,प्रेशर से पड़ोसी के मकान में निकला पानी का फव्वारा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अंडरग्राउंड बोरिंग अचानक तेज दबाव के कारण फट गई। बताया जा रहा है कि पास के एक खाली प्लॉट में नई बोरिंग की जा रही थी। उस दौरान जमीन के भीतर अधिक प्रेशर बनने से पड़ोसी मकान की पुरानी बोरिंग लाइन फट गई। जिससे फर्श की टाइल्स उखड़ गईं। मकान की छत में दरारें आ गईं। यह घटना 29 जनवरी को घुरु-अमेरी मार्ग के पास उस्लापुर स्थित गोकुलधाम कॉलोनी शिव मंदिर के नजदीक की बताई जा रही है। मकान मालिक का कहना है कि, यहां बिना अनुमति और बिना भू-तकनीकी सर्वे के पुलिसकर्मी बोरिंग का काम करवा रहा था, जो बेहद खतरनाक साबित हुआ।
अचानक रफ्तार में उखड़ने लगा फर्श वीडियो में दिख रहा है कि, तेज दबाव के साथ पानी मकान की पार्किंग के फर्श और टाइल्स को तोड़ता हुए बाहर निकला। जिससे पार्किंग की टाइल्स उखड़ गईं। तेज रफ्तार से पानी का फव्वारा फूटने से मकान की छत में दरारें आ गईं। कुछ ही पलों में घर के अंदर पानी भर गया। राहत की बात यह रही कि, मकान मालिक विशाल शर्मा घटना के समय घर में मौजूद होने के बावजूद बाल-बाल बच गए। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब देखिए नुकसान की तस्वीरें… अवैध बोर खनन का आरोप मकान मालिक विशाल शर्मा का आरोप है कि, पड़ोस के खाली प्लॉट में बिना तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों के बोर खनन किया जा रहा था। यह काम यातायात पुलिसकर्मी कोई पांडेय करवा रहा था। हादसे के बाद नुकसान की भरपाई करने से इनकार किया गया। उल्टा उन्हें धमकाया भी जा रहा है। नुकसान की भरपाई और जिम्मेदार पर एक्शन की मांग पीड़ित विशाल शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि, अवैध बोर खनन की जांच हो। जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो। उनके घर को हुए नुकसान की भरपाई कराई जाए। वहीं, मोहल्ले के लोग प्रशासन और नगर निगम से बोरिंग कार्यों पर सख्त निगरानी और नियमों के पालन की मांग कर रहे हैं। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। ……………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… ट्रक ने युवक-युवती को कुचला…मौत का LIVE VIDEO:लड़के ने तोड़ा दम, लड़की घायल, महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ के 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है। हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसका फुटेज भी सामने आया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *