मनरेगा संशोधन के खिलाफ 12 फरवरी को युवा-महापंचायत का ऐलान:जांजगीर में युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बदलाव को मजदूर विरोधी बताया

जांजगीर-चांपा में युवा कांग्रेस ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। युवा कांग्रेस ने इन संशोधनों को मजदूरों, ग्रामीण युवाओं और गरीब तबके के अधिकारों पर सीधा हमला बताया है। इसी कड़ी में 12 फरवरी को युवा महापंचायत का आयोजन रायपुर में की जाएगी। इन संशोधनों के विरोध में युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर जिला स्तर पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। युवा कांग्रेस ने मनरेगा संशोधन को गरीब विरोधी बताया प्रेस वार्ता का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने किया। उन्होंने मनरेगा संशोधन को गरीब विरोधी और मजदूर विरोधी करार दिया। शुक्ला ने कहा कि यह फैसला ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कमजोर करेगा और बेरोजगारी को बढ़ावा देगा। प्रेस वार्ता के दौरान ‘NOB फॉर्म’ भी लॉन्च किया गया। जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने बताया कि इस फॉर्म के जरिए युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता, जो राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करना चाहते हैं, आवेदन कर सकते हैं। चयनित होने पर वे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर सकेंगे। मनरेगा संशोधन के खिलाफ युवा कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस पंकज शुक्ला ने घोषणा की कि आने वाले दिनों में युवा कांग्रेस एक युवा महापंचायत के माध्यम से बड़े स्तर पर जन आंदोलन खड़ा करेगी। उन्होंने कहा, “मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है। इसमें किया गया संशोधन मजदूरों के हक छीनने जैसा है। युवा कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक इसके खिलाफ संघर्ष करेगी।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *