बोरी में भरी लाश, 6km दूर ले जाकर जलाई:बैतूल में पत्थर मारकर की थी पत्नी की हत्या; पायल से हुआ खुलासा

बैतूल के मुलताई में एक शख्स ने सिर में पत्थर मारकर पत्नी की हत्या कर दी। लाश को बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से 6 किलोमीटर दूर ले गया और भूसे के ढेर में रखकर आग लगा दी, लेकिन लाश 85% ही जल सकी और महिला की पायल से उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने आरोपी पति प्रहलाद धुर्वे (30) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में प्रहलाद ने बताया कि पत्नी रेखा (28) से देव पूजा को लेकर लेकर विवाद हुआ था। एसपी निश्चल झारिया ने बताया कि मंगलवार को मुलताई से 49 किमी दूर उमरी गांव के एक खेत में अधजली लाश मिली। उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों से गुमशुदगी की जानकारी ली गई। मौके से मिली पायल के आधार पर उसकी पहचान प्रहलाद धुर्वे की पत्नी रेखा के रूप में हुई। ​​​​​​दो दिन से लापता थी पत्नी
रेखा के मायके वालों ने बताया कि उनकी फोन 5 जनवरी को आखिरी बार बात हुई थी। रेखा ने बताया था कि उसका प्रहलाद से देव पूजा को लेकर विवाद चल रहा है। इसके बाद रेखा की दो दिन तक कोई जानकारी नहीं मिली। मायके वालों ने पुलिस को यह बात बताई। इसके बाद पुलिस ने प्रहलाद को पकड़ा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना कबूल कर लिया। प्रहलाद ने पुलिस को बताया कि 5 जनवरी की रात खेत में पानी देते समय देव पूजा को लेकर रेखा से विवाद हो गया। इसके बाद उसने पत्थर से रेखा के सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या में इस्तेमाल चीजें बरामद
आरोपी पति की निशानदेही पर पुलिस ने मोटरसाइ‌किल, खून से सना पत्थर, रेखा का मोबाइल, शव बांधने में इस्तेमाल हुई रस्सी और घटना के समय आरोपी के खून लगे कपड़े जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। एक माह पहले साथ रहने आई थी
प्रहलाद और रेखा ने 8 साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के एक साल तक साथ रहने के बाद दोनों में विवाद होने लगा। रेखा, प्रहलाद के चरित्र पर संदेह करती थी, इसलिए वह अपनी मां के घर पांढुर्णा चली गई। 7 साल अलग रहने के बाद एक महीने पहले ही पति के घर वापस आई थी। सबसे पहले किसान ने देखी लाश
खेत में जली हुई लाश को सबसे पहले खेत मालिक नंदलाल इवनाती ने देखा। उसने लाश देखने के तुरंत बाद ही इसकी सूचना पट्टन पुलिस को दी, जिसके बाद पट्टन पुलिस और मुलताई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। मंगलवार शाम को ही एसपी निश्चल झरिया भी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए थे। इस खबर पर आप अपनी राय दे सकते हैं… खेती का काम करता है प्रहलाद
थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया कि प्रहलाद गांव में किसानी करता है। घर में खेती होने के चलते वह पूरा ध्यान खेती पर ही देता था। 7 साल से लगातार वह अपनी पत्नी के संपर्क में भी था। उन लोगों की फोन पर बात होती थी। एक महीने पहले समझौता होने पर पत्नी वापस आई थी। —————- ये खबर भी पढ़ें… पत्नी की हत्या कर चंबल के बीहड़ में जलाया:हडि्डयां और राख नदी में बहा दी ग्वालियर में एक युवक पत्नी की हत्या कर एम्बुलेंस से शव को मुरैना स्थित अपने गांव कैमारकलां ले गया। यहां किसी को बिना बताए शव जला दिया। हडि्डयां समेटकर चंबल नदी में फेंक आया। आरोपी ने ग्वालियर लौटकर 1 जनवरी 2025 को थाटीपुर थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… हवालात में ठहाके लगाता रहा पत्नी का हत्यारा:ग्वालियर में मर्डर कर चंबल के बीहड़ में जलाया था
ग्वालियर में महिला की बेरहमी से हत्या कर लाश को चंबल के बीहड़ में जलाकर अस्थियां फेंकने वाले आरोपी पति और ससुर 48 घंटे तक थाटीपुर थाने के हवालात में बंद रहे। सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। इस बीच आरोपी पति और ससुर के चेहरे पर जरा भी शिकन नजर नहीं आई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *