लेडी कॉन्स्टेबल के प्यार में बीएड स्टूडेंट का सुसाइड:इंदौर में फंदे पर मिली लाश; लिखा- रिलेशन मुझसे, बात किसी और से करती है

इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में किराए से रहने वाले बीएड छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुनानक कॉलोनी के मकान में उसका शव फंदे पर लटका मिला। प्रदीप रावत (27) मूल रूप से धार के बांक टांडा का रहने वाला था। परिवार के लोगों ने बताया कि वह यहां जॉब के साथ बीएड की पढ़ाई कर रहा था। पिता खेती-किसानी करते हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ एक लेडी कॉन्स्टेबल से प्रदीप का अफेयर था। दोनों की शादी की बात भी चल रही थी। प्रदीप ने सुसाइड नोट भी छोड़ा हैं, जिसमें उसने महिला आरक्षक से परेशान होने का जिक्र किया है। प्रदीप ने 5 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा
प्रदीप रावत ने मरने से पहले 5 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उसने लिखा- मैं अपने आप से परेशान हो चुका हूं। खुशबू (बदला हुआ नाम) से 2017 से प्यार करता हूं। मैंने आगे रहकर इसे प्रपोज नहीं किया, खुशबू ही मुझे पसंद कर बात करने लगी। बाद में मुझे पता चला कि वो गांव के किसी लड़के से पहले से ही बात करती है। मुझे पता चला तो मैंने खुशबू को बोला कि चाहे तो उससे ही बात करो या मुझसे। उसने लड़के से बात नहीं करने का प्रॉमिस किया और धीरे-धीरे उससे बात बंद कर दी। फिर वह जोबट के किसी अनजान लड़के से बात करने लगी। इसका पता चलने के बाद उससे भी बात बंद कर दी। हमारी बातें आगे होती रहीं। लिखा-डर था वो मुझसे शादी नहीं करेगी
2022 में खुशबू पुलिस एग्जाम में क्वॉलिफाई हुई। मैंने उसकी बहुत मदद की। मुझे डर था अब वो मुझसे शादी नहीं करेगी, लेकिन वह मुझे भरोसे में रखकर मुझसे संबंध बनाती रही। नौकरी के दो साल बाद खुशबू बड़वानी के अनुराग से बात करने लगी। इसकी जानकारी मुझे इंस्टाग्राम चैट से लगी। जानकारी मुझे लगने के बाद मैंने कहा कि मुझे कुछ प्रूफ दे दो या घर वालों से बात कर लो। तब खुशबू ने अपने पापा को कॉल किया और कहा कि प्रदीप शादी करने को कह रहा है। उसके पापा ने मेरे बारे में कोई जानकारी नहीं मांगी और सगाई के लिए हां कर दी। फिर वो घर चली गई। मैंने दूसरे दिन पूछा कि घरवाले क्या बोल रहे तो कहने लगी- नौकरी नहीं करता तू, तू (लड़की) ही खिलाएगी क्या?…मैं पूरी तरह टूट गया क्योंकि मेरे पास कुछ नहीं बचा था। 7-8 साल से बात करता था। सभी को पता था। एक बार मैंने खुशबू को उसके साथ एक रूम में देख लिया। मैं इन दोनों के नाम से सुसाइड नोट लिख रहा हूं। अगर मैं झूठ लिख रहा हूं तो मेरे मोबाइल में सब फोटो वीडियो प्रूफ हैं। मैं अपनी जिंदगी से हार मान रहा हूं। भाई को मोबाइल पर सुसाइड नोट भेजा
प्रदीप के पिता राजू ने बताया कि सोमवार को वह आलीराजपुर में खुशबू के घर गए थे। यहां दोनों की शादी को लेकर बात पक्की हो गई। लेकिन उसी दिन से प्रदीप और खुशबू के बीच फोन पर झगड़ा चल रहा था। मंगलवार दोपहर प्रदीप ने अपने भाई प्रकाश को मोबाइल पर सुसाइड नोट भेजा। इसके बाद शाम को उसने पड़ोस में रहने वाली चचेरी बहन शर्मिला और कविता को अपना मोबाइल देकर कुछ देर में कमरे से लौटने को कहा। करीब आधे घंटे तक जब वह बाहर नहीं आया, तो खुशबू का फोन आया। उसने शर्मिला से पूछा कि प्रदीप कहां है। उसने कमरे पर जाने की बात कही। खुशबू ने उसे जाकर देखने को कहा। इसके बाद शर्मिला और कविता जब वहां पहुंचीं, तो खुशबू भी आ गई। उसने खिड़की से झांक कर देखा, तो प्रदीप का शव फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद खिड़की से हाथ डालकर उन्होंने अंदर का दरवाजा खोला। 2024 में कॉन्स्टेबल ने लिखा था माफीनामा
प्रदीप से झगड़े के बीच खुशबू ने उसे लिखित में माफीनामा दिया था। इसमें खुशबू ने लिखा- ‘हमारे बीच गलतफहमी की वजह से झगड़ा होता है, इसकी जिम्मेदार मैं हूं। इसमें मेरी गलती है। किसी भी घटना के घटने का कारण मैं हूं, क्योंकि मैं झूठी हूं। गलत हूं।’ खुशबू ने इस नोट के आखिर में लिखा- ‘मैं आपके ही साथ हूं और कहीं नहीं जा रही। आगे कोई गलती नहीं करूंगी। आप शादी करना चाहते हो, तो मैं आपसे ही शादी करूंगी। बस अभी नहीं। मुझे अभी 2 साल तक शादी नहीं करनी।’ —————– ये खबर भी पढ़ें-
भोपाल में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने सुसाइड किया
भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में रहने वाली 14 साल की 9वीं की छात्रा ने शुक्रवार को कीटनाशक दवा पी ली। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हमीदिया हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता का कहना है कि बेटी के साथ गांव के युवक ने गंदी हरकत की थी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *