बोर्ड नतीजों में सुधार के लिए कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

भास्कर न्यूज | बीजापुर जिले के परीक्षा परिणामों में सुधार को लेकर कलेक्टर संबित मिश्रा ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के व्याख्याताओं की बैठक ली। बैठक में बीते साल 10वीं बोर्ड के परिणाम 85.40 प्रतिशत और 12वीं बोर्ड के परिणाम 80.35 फीसदी आने की समीक्षा की गई। उन्होंने नए शिक्षा सत्र में बेहतर नतीजे लेकर आने कलेक्टर ने विषयवार समीक्षा की। जिन स्कूलों के नतीजे 90 प्रतिशत से कम रहे, वहां प्राचार्यों व व्याख्याताओं को अध्यापन में कसावट लाने के साथ ही कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त प्रयास करने कहा गया। वहीं प्री-बोर्ड की तर्ज पर बच्चों के मूल्यांकन पर काम करते हुए कमजोर बच्चों पर ज्यादा फोकस करते हुए नतीजे सुधारने कहा गया। इस दौरान जिपं सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार, भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *