जशपुरनगर | जशपुर में दो दिनों के लिए नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया है। इसमें भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम और वेस्टर्न डांस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शनिवार-रविवार को शाम को कार्यशाला संस्था के अभ्यास स्थल पुरानी टोली में होगी। यह पूर्ण रूप से निशुल्क है। पंजीयन के लिए संस्था के कार्यालय में संपर्क करें।


