बोर्ड परीक्षा के लिए छात्राओं से ट्रैकसूट उतरवाए:देवास में लेट हुए छात्रों को नहीं मिली एंट्री, नकल रोकने के लिए औचक निरीक्षण

देवास। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। कक्षा 12वीं का पहला पेपर अंग्रेजी विषय का सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को विशेष जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुबह से ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। कुछ दूरदराज से आए विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर तक पहुंचने के लिए दौड़ लगानी पड़ी। वहीं, कुछ केंद्रों पर देर से पहुंचे विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। जांच के दौरान विद्यार्थियों के पास मौजूद अतिरिक्त सामग्री को केंद्र के बाहर ही रखवा लिया गया। कुछ केंद्रों पर छात्राओं के ट्रैकसूट भी उतरवाए गए। जिले में 101 में से 11 केंद्र संवेदनशील
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कुल 101 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें से 11 केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आज 12वीं कक्षा के पहले पेपर में जिले भर में कुल 19,996 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षाओं में नकल रोकने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ब्लॉक स्तर से लेकर उज्जैन के संयुक्त संचालक (जेडी) तक उड़नदस्ते बनाए गए हैं। ये उड़नदस्ते जिले के किसी भी केंद्र पर जाकर औचक निरीक्षण कर सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *