उज्जैन में शराबी पिता ने बेटे का गला घोंटा, मौत:रिश्तेदार बोले- नशे में करता था मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन के पंवासा क्षेत्र में एक शराबी पिता ने कथित तौर पर अपने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना कांकड़ इलाके में हुई। मृतक की पहचान विशाल सोलंकी (22) के रूप में हुई है, जो पेशे से मिस्त्री था। विशाल का शव मंगलवार सुबह उसके घर में बाथरूम के बाहर पड़ा मिला। विशाल की मां सावित्रीबाई ने शव देखा और शोर मचाया, जिसके बाद दूसरा बेटा सागर और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। रिश्तेदारों ने पिता पर लगाया आरोप घटनास्थल से मृतक का पिता राय सिंह सोलंकी गायब था। पुलिस की सूचना पर मृतक के मामा दिनेश और संतोष भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि आरोपी पिता रायसिंह सोलंकी शराब के नशे में अक्सर घर में मारपीट और झगड़ा करता था। परिजनों के अनुसार, घटना की रात रायसिंह ने पहले अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद, जब विशाल घर में सो रहा था, तब पिता बाथरूम गया और पीछे से आकर विशाल को बाथरूम में ले जाकर गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही मृतक के मामा संतोष ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर कई बार थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी लापरवाही के कारण यह बड़ी घटना हुई। सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने जानकारी दी कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *