बोलेरो की टक्कर से तीन बाइक सवार युवक घायल:कटनी अस्पताल में एडमिट; वाहन चालक फरार

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवक घायल हो गए। नगमा गांव के पास एक अज्ञात बोलेरो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायलों को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर शाम करीब 5 बजे हुई। उमरिया की तरफ से कटनी जा रही एक बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल युवकों की पहचान धनंजय सिंह (पिता शिवपाल सिंह, 18 वर्ष), अमित सिंह (पिता वीरेंद्र सिंह, 19 वर्ष) और ओमप्रकाश (पिता गोविंद सिंह) के रूप में हुई है। ये तीनों बड़वारा थाना क्षेत्र के लोखान गांव के निवासी हैं और बड़वारा बाजार से सामान लेने आ रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तुरंत बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। फिलहाल, उनका प्राथमिक उपचार जारी है। बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *