कबीरधाम जिले में 13 लाख का गांजा पकड़ाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 जनवरी को दो अंतर्राज्यीय तस्करों को भी पकड़ा है। तस्कर बोलेरो के सीक्रेट चैंबर में गांजा के 25 पैकेट छिपाकर तस्करी कर रहे थे। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बोलेरो सहित 26 किलों गांजा को मौके पर जप्त कर लिया है। जब्त बोलेरो की कीमत 12 लाख है। कुल 25 लाख का सामान जप्त हुआ है। दोनों तस्कर मध्यप्रदेश के रीवा के रहने वाले है। पूछताछ के बाद होगी आगे की कार्रवाई बोड़ला SDOP अखिलेश कौशिक ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने ये कार्रवाई की है। आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तार गांजा तस्करों के नाम …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… 6 करोड़ का गांजा जब्त…1700KM का स्मगलिंग रूट: नारियल भूसे की बोरियों में छिपाया, ओडिशा से लोडिंग; छत्तीसगढ़-UP पार कर राजस्थान में थी डिलीवरी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने एक ट्रक से 12 क्विंटल गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 6 करोड़ रुपए है। गांजे को 3 तस्कर ओडिशा के बलांगीर जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते UP होते हुए 1700 किलोमीटर दूर राजस्थान ले जा रहे थे, लेकिन CG-UP बॉर्डर पर पकड़े गए। पढ़ें पूरी खबर…


