बोलेरो को पीछे से स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, आरोपी फरार

भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर के थाना राजासांसी में तेज रफ्तार से वाहन चलाने का एक मामला सामने आया है। ट्रैफिक जाम के दौरान धीमी चल रही बोलेरो को पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि आरोपी चालक फुटपाथ और अन्य चीजों को नुकसान पहुंचाता हुआ मौके से फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित रणजीत सिंह निवासी जगदेव कलां ने बताया कि वह एस्कॉर्ट आरपीएफ ट्रिपल ग्रुप में ड्राइवर के तौर पर काम करता है। 28 दिसंबर को वह अपनी बोलेरो गाड़ी से ब्यास से अमृतसर की ओर जा रहा था। जब वह अड्डा टांगरा के पास पहुंचा तो ट्रैफिक जाम होने के कारण उसने वाहन की रफ्तार कम कर दी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी, जिसे रोहित नामक युवक चला रहा था, ने लापरवाही से उसकी बोलेरो के बाएं हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी चालक ने नियंत्रण खो दिया और फुटपाथ पर चढ़ते हुए अन्य वस्तुओं को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शिकायत के आधार पर आरोपी रोहित, निवासी राम बाग सब्जी मंडी के खिलाफ पर्चा दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तालाश कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *