रॉन्ग साइड से आ रहे कैंटर ने पुलिस जवान को कुचला

अमृतसर | जीटी रोड बाबा बकाला में सोमवार को सड़क हादसे में आर्म्ड पुलिस में तैनात जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वेद प्रकाश निवासी इस्लामाबाद के रूप में हुई है। वह आर्म्ड पुलिस विभाग में कार्यरत थे और उनकी तैनाती गार्ड फेरा ब्यास में थी। पुलिस को दी शिकायत में मृतक की बेटी ममता भगत निवासी पुलिस लाइन दबुर्जी ने बताया कि 29 दिसंबर को उनके पिता ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक पर घर लौट रहे थे। जीटी रोड बाबा बकाला के पास पहुंचे, रॉन्ग साइड से आ रहे एक कैंटर गाड़ी ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वेद प्रकाश सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *