रणजीत एवेन्यू में साइकिल ट्रैक के पास कूड़े का ढेर

अमृतसर | शहर के पॉश इलाकों में गिने जाने वाले रणजीत एवेन्यू में साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। साइकिल ट्रैक के पास सड़क के काफी हिस्से में कूड़ा फेंक दिया गया है, जिससे सड़क संकरी हो गई है। कूड़े का ढेर सड़क की बड़ी जगह घेरे हुए है, जिसके कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पॉश इलाके में इस तरह कूड़ा पड़ा होना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। कूड़े के कारण इलाके की सुंदरता भी खराब हो रही है। लोगों ने नगर निगम से जल्द कूड़ा उठवाने की मांग की है। – मनजीत सिंह निवासी रणजीत एवेन्यू।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *