अमृतसर| गली सुनियारियां वाली के बाहर कचरे का ढेर लगा हुआ है। पिछले 8 दिनों से नगर निगम का कोई भी कर्मचारी कचरा उठाने नहीं आया। कचरे की सड़न के कारण पूरी गली में असहनीय बदबू फैली हुई है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जमा इस गंदगी के कारण इलाके में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस कचरे को हटवाया जाए। -सौरभ गौतम, निवासी गली सुनियारियां वाली।


