ब्याज और बजरी माफिया पर करेंगे सख्ती अपराध के जरिये बनाई संपत्ति होगी कुर्क

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस इस साल अपराधियों पर कार्रवाई और अंकुश के लिए स्पेशल टास्क लेकर अभियान चलाएगी। बाहर के लोगों की पहचान के लिए बीट लेवल पर सर्वे करते हुए रिकॉर्ड तैयार करेगी। शहर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था मजबूत की जाएगी। बिना लाइसेंस ब्याज का धंधा करने वाले माफिया और बजरी माफिया को िचन्हित कर पुलिस कार्रवाई करेगी। एसपी सिंह गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा में पिछले वर्ष के अपराध का ब्यौरा रखते हुए आने वाले साल की प्राथमिकताओं की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अभय कमांड सेंटर पर अब पुलिस अधिकारी प्रतिदिन ड्यूटी देते हुए रात्रि गश्त पर निगरानी रखते हैं। अलग-अलग पाइंट्स पर विशेष नाकाबंदी करवाई जाती है। कोई भी सूचना मिलने पर गश्ती टीम भेजकर कार्रवाई की जाती है। कुछ समय से सार्वजनिक स्थान पर दीवारों पर लिखे जाने वाले बीट ऑफिसर और थाना प्रभारियों के नंबर अपडेट नहीं किए गए हैं। इन्हें भी जल्द अपडेट किए जाएंगे। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी-लूट की वारदातें ज्यादा होती हैं, वहीं शहर में बाइक चोरी की वारदातें ज्यादा हैं। इन पर अंकुश लगाया जाएगा। बीएनएस की धारा 115 के तहत जो अपराधी अपराध के जरिये संपत्ति बनाते हैं। उसे कुर्क करेंगे। जाएगी। एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में वर्ष 2024 में बीते 2 वर्षों के मुकाबले संगीन अपराधों में कमी आई है। नवंबर 2024 तक के अपराध के आंकड़ों पर नजर डालें तो चोरी-नकबजनी, लूट-डकैती, बलवा जैसे संगीन अपराध 4 से लेकर 62 प्रतिशत तक कम हुए हैं। हालांकि हत्याएं 34 प्रतिशत बढ़ी हैं। वहीं दुष्कर्म की वारदातों मंे भी कमी आई है। दूसरी ओर, महिला अपराधों में ओवरऑल 22.77 प्रतिशत कमी आई तो दहेज हत्याएं और महिलाओं के अपहरण की वारदातें 17.44 प्रतिशत बढ़ गर्ई। वर्ष 2024 में नवंबर तक 35 हत्याएं हुईं, जबकि इसी अवधि तक वर्ष 2023 में 33 और 2022 में 26 हत्याएं हुई थीं। हत्या के प्रयास के मामले नवंबर 2024 तक 69 मामले दर्ज हुए, वहीं वर्ष 2023 में 90 और 2022 में 85 प्रकरण दर्ज हुए थे। पिछले साल डकैती के 3 मामले दर्ज हुए, जबकि 2023 में 3 और 2022 में 8 मामले दर्ज हुए। नवंबर 2024 तक लूट के 73, दुष्कर्म के 162, बलवा के 9 मामले दर्ज हुए। अन्य एफआईआर भी 3431 दर्ज हुई, जबकि 2023 में 3762 और 2022 में 3585 एफआईआर हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *