ब्यावरा में 26 जोड़ों का निशुल्क सामूहिक विवाह:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच थामे एक-दूसरे के हाथ; निशान यात्रा में उमड़े भक्त

ब्यावरा शहर शुक्रवार को श्री खाटू श्याम मंदिर समिति के तत्वाधान में 26 जरूरतमंद जोड़ों का निशुल्क सामूहिक विवाह हुआ। इस दाैरान हजारों श्रद्धालुओं ने नवविहाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया। शानदार निशान यात्रा और दूल्हों की सवारी कार्यक्रम का आगाज राजगढ़ रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से निकली भव्य निशान यात्रा के साथ हुआ। बाबा खाटू श्याम की सुसज्जित पालकी के पीछे एक साथ 26 दूल्हे घोड़ों पर सवार होकर निकले, तो नजारा देखते ही बनता था। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों पीपल चौराहा, मैन बाजार और जगात चौक से होती हुई एबी रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया, जिससे पूरा शहर ‘श्याम मय’ हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच थामे एक-दूसरे के हाथ दोपहर को मंदिर परिसर में बने मंडप में वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ सभी 26 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ। आयोजन में राज्यमंत्री नारायण सिंह पवार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बृजकिशोर भार्गव विशेष रूप से मौजूद रहे। भार्गव ने वर-वधु को ‘पंच परिवर्तन’ के महत्व को समझाते हुए सुखी गृहस्थ जीवन के सूत्र बताए। समिति के अध्यक्ष पवन कुशवाह ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कराना है। सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम हजारों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसडीओपी प्रकाश शर्मा और थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ ने खुद कमान संभाली। शाम को महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *