ब्यावर को 375 कांस्टेबल मिले, 335 ने जॉइन किया

ब्यावर |राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत ब्यावर जिले में सुरक्षा के बेड़े को नई मजबूती मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक रतनसिंह के निर्देशन में चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को 335 नवनियुक्त कांस्टेबल ने रिजर्व पुलिस लाइन ब्यावर में उपस्थित हुए। जिले में 420 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था, जिनमें से 375 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सफल सत्यापन कर नियुक्ति आदेश जारी किए गए। रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे 335 नए रंगरूटों का जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम ने स्वागत किया। सभी नवनियुक्त कांस्टेबलों को 10 जनवरी को राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में आयोजित होने वाले विशाल रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह सम्मान उन्हें मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों प्राप्त होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *