ब्यावर में कपूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई गई:जननायक भारत रत्न के जीवन और कृतित्व पर चर्चा

ब्यावर में मारू सेन समाज पंचायत बोर्ड संस्था ने जननायक भारत रत्न और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कपूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई। यह कार्यक्रम समाज भवन में आयोजित किया गया। जयंती के अवसर पर वंदे गो मातरम् चिकित्सा गोशाला, अजमेर रोड बाईपास के पास गायों और बछड़ों को चारा खिलाया गया। समाज के मंत्री ओम प्रकाश सोलीवाल ने यह जानकारी दी। इसी कड़ी में समाज की ओर से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. सी. पी. सेन की टीम ने सेवाएं दीं, जिसमें महिला डॉक्टर डॉ. प्रीति गुप्ता और कंपाउंडर रेखराज शामिल थे। शिविर में कुल 74 महिला एवं पुरुषों की बीपी, शुगर, वजन सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। सह मंत्री देवेंद्र बनभेरू ने बताया कि समाज के अध्यक्ष दिलीप सेन ने अपने संबोधन में कपूरी ठाकुर के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कपूरी ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार में पूर्ण शराबबंदी, अंत्योदय योजनाएं और ओबीसी आरक्षण लागू कर महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2024 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों बोदू राम धांधल, रामेश्वर सिसोदिया, रतनलाल बडगूजर और हीरालाल सेन को माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दिल्ली मंडल पुष्कर के अध्यक्ष फूलचंद सेन, रामनिवास पूर्व गोला, जगदीश प्रसाद गहलोत, रामलाल बनभेरू, नोरतमल गहलोत, ओम प्रकाश चौहान, कन्हैयालाल धांधल, दीपक परिहार, अशोक मेवाड़ा, कैलाश सिसोदिया, लालचंद भाटी, दिनेश सिसोदिया सहित महिला मंडल से कांता गहलोत, इंदा सेन, संजू मकाणा और भंवरी सिसोदिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में समाजसेवी हरिकिशन तिलोकानी, पूर्व सभापति नगर परिषद शशि बाला सोलंकी और पार्षद सुरेंद्र सोनी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *