ब्यावर में कलेक्टर ने लोगों की सुनी परेशानियां:रात्रि चौपाल में प्रभावी समाधान का दिया आश्वासन, कार्रवाई के निर्देश

ब्यावर में जिला कलेक्टर कमलराम मीना के नेतृत्व में बदनोर उपखंड की ग्राम पंचायत भोजपुरा में मंगलवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उनका त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था। चौपाल में उपखंड अधिकारी बदनोर नीतू करोल, तहसीलदार बदनोर देवालाल सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति, अतिक्रमण हटाने, पेंशन प्रकरणों के निस्तारण, डामरीकरण सड़क निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने से संबंधित कई शिकायतें प्रस्तुत कीं। कलेक्टर मीना ने सभी परिवादों को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित जांच कर समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर कलेक्टर ने विशेष रूप से युवा और महिला कृषकों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *