ब्यावर में नवोदय स्कूल खोलने की मांग:सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने लोकसभा में नवोदय  स्कूल खोलने की मांग उठाई

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सभा की कार्यवाही में भाग लेते हुए राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने ब्यावर में जवाहर नवोदय स्कूल खोलने की मांग उठाई। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसद में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में शिक्षा को बहुत महत्व दिया है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में शिक्षा मंत्रालय ने भी कई अभिनव पहल की है। राजसमंद संसदीय क्षेत्र में ब्यावर नवगठित जिला है। यहाँ नवोदय स्कूल नहीं होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए ब्यावर छोड़कर नसीराबाद (अजमेर) जाना पड़ रहा है। अगर यहाँ नवोदय स्कूल का निर्माण किया जाता है तो शिक्षा के के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकेंगे और बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि वे राजसमंद संसदीय क्षेत्र की मांग समय समय पर संसद में उठाती रहेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *