ब्यावर में 21 स्कूलों के 825 स्टूडेंट्स ने किया अभ्यास:सामूहिक व्यायाम का किया प्रदर्शन, परेड की 5 टुकड़ियों ने भी अंतिम रिहर्सल की

ब्यावर के पृथ्वीराज स्टेडियम, सेदरिया में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस रिहर्सल में जिलेभर के विद्यालयों और संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फाइनल रिहर्सल के दौरान 21 विद्यालयों के कुल 825 छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम का अभ्यास किया। वहीं, परेड की 5 टुकड़ियों ने भी अनुशासित ढंग से अंतिम अभ्यास किया। इसके अलावा 8 विद्यालयों एवं संस्थाओं द्वारा गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुत की जाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी पूर्वाभ्यास किया गया।
जिला स्तरीय अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस समारोह की सभी व्यवस्थाओं और तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसी क्रम में पूर्व सांस्कृतिक संध्या और ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। यह कार्यक्रम ब्यावर के अंबेडकर भवन में शाम 5 बजे आयोजित होगा, जिसमें 19 विद्यालयों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *