ब्यूटी ट्रेड की छात्राओं ने किया इंडस्ट्रियल विजिट

पैता| उनाव के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड की छात्रायें गुरुवार को औद्योगिक भृमण के लिए झांसी स्थित ब्यूटी अकादमी व ओरछा स्थित अमरमहल होटल स्थित स्पा सेंटर पहुंची। छात्राओं के दल ने पहले जीवन सौंदर्य से जुड़ी प्रयोगशालाओ का भ्रमण किया। तदुपरांत अकादमी में कार्यरत शिक्षिकाओं ने छात्राओं को मेकअप, हेयर कट स्टाइल, फैशियल विषय के सम्बंध में जानकारी दी। इस अवसर पर संस्थान के संचालक निखिल सिनोरिया सहित अन्य ब्यूटीशियन उपस्थित रहीं। इस मौके पर ब्यूटीशियन निखिल सिनोरिया ने मेनिक्योर, पेडीक्योर मेकअप, हेयर कट, हेयर केयर व मेकअप व फैशियल के सम्बंध में प्रैक्टिकल करके दिखाया। इस अवसर पर ओरछा स्थित होटल अमरमहल के केरल आयुर्वेद स्पा सेंटर का भी छात्राओं ने भृमण किया। इस अवसर पर प्राचार्य एसके गुप्ता, नोडल अधिकारी अभिराम शर्मा, पूनम गुप्ता, मनोज उपाध्याय, रीतेश यादव, पूनम शाह, रीता गौतम, नेहा तोमर, शैली तोमर, शोभा भास्कर उपस्थित रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *