सरायकेला| पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 6 जनवरी सोमवार से महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। भारत सरकार की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा यह प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। संस्थान की निदेशक निशा रानी किड़ो ने बताया कि 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच महिला एवं युवती इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नि:शुल्क रूप से भाग ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि ये ट्रेंनिग भारत सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त एवं पंजाब नैशनल बैंक से नि:शुल्क दी जाएगी।


